• Thu. Mar 12th, 2026

निरसा गोलीकांड: पुलिस ने किया उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2025

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरस:।निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठाकियारी में चार जून की रात करीब हुए गोलिकांड में जख़्मी सागर मल्लाह के ब्यान पर निरसा पुलिस ने सुजीत रविदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शुक्रवार की दोपहर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा की चार जून की रात करीब दो बजे खून से लथपथ हालत में सागर मल्लाह को उसके परिजनों द्वारा थाना लाया गया।

जिसमें यह जानकारी दी गई की पिठाकियारी के ही पड़ोसी सुजीत रविदास द्वारा सागर मल्लाह को अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारी गई है। गोली सागर के दाहिने पैर में घुटने से ऊपर लगी थी और काफी खून बह रहा था।

निरसा थाना द्वारा तत्काल सागर मल्लाह को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु निरसा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया। उस वक्त सागर मल्लाह की स्थिति गंभीर रहने के कारण वह तत्काल बयान देने की स्थिति में नहीं थे। इस कारण उनके पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर निरसा थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसमें सुजीत रविदास के अलावा अन्य तीन राज रविदास,

राम रविदास तथा राहुल रविदास सभी पिठाकियारी के रहने वाले हैं। जिसके आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरसा अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 5 जून को जख्मी सागर मल्लाह के पैर का ऑपरेशन कर उसमें फांसी हुई गोली धनबाद में चिकित्सकों द्वारा निकाली गई।

उसके पश्चात इलाज कर रहे चिकित्सकों के परामर्श से पीड़ित का बयान लिया गया। जिसमें उन्होंने प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त सुजीत रविदास को गोली मारते हुए अपनी आंखों से देखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुजीत रविदास को धनबाद जेल भेज दिया। गठित टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल शर्मा के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौधरी एवं सुमन कुमार कंठ शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *