• Sun. Feb 15th, 2026

बुढ़मू पुलिस ने टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू सहित उसके दास्ता के लोगों को किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2024

 

 

रांची : रांची के बुढ़मू पुलिस ने टीएसपीसी के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के दस्ता के सक्रिय सदस्य बड़कागांव थाना क्षेत्र के देवगढ निवासी बादल गंझू (20) और बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी प्रिंस जयसवाल (23) को गिरफ्तार कर लिया है.

 

हथियार हुए बरामद

 

बादल गंझू और प्रिंस जायसवाल के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और दो मोबाइल के साथ सोमवार रात में उमेडंडा से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को सूचना मिली थी कि दो नक्सली उमेडंडा शिव मंदिर के पास लेवी वसूली के लिए आये हुए हैं और लेवी लेने के लिए कुछ लोगों को बुला रहे है.

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने की छापेमारी

 

सूचना मिलने के बाद में डीएसपी खलारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस दलबल के साथ उमेडंडा शिव मंदिर के पास पहुंची. पुलिस को देखते ही बादल और प्रिंस भागने लगे. जिसे पुलिस बल के सहयोग से हथियार और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया.

 

दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

 

बादल गंझू पर बड़कागांव, केरेडारी और पतरातु थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूलने, अवैध हथियार रखने और पुलिस बल पर हमला करने सहित कई अन्य आरोपों में मामला दर्ज है. वहीं प्रिंस जयसवाल पर बुढ़मू थाना में लूटपाट करने सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज है. छापामारी दल में डीएसपी रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी रामजी कुमार, पुअनि संजीव कुमार, सअनि आशिष रंजन, रघुनंदन मंडल और संतोष दास शामिल है. हाल के समय में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *