
तोरपा. तपकरा पुलिस ने दो जिंदा कारतूस के साथ सिरिल गुड़िया नामक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक पीएलएफआइ के विशाल कोनगाडी ऊर्फ नेपाली के ग्रुप का सक्रिय सदस्य है.

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्ता सूचना मिली थी कि स्कूटी से एक युवक हथियार लेकर गुटूहातू से तपकारा बाजारटांड़ की ओर जा रहा है. इस सूचना पर एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

उसके बाद गुटूहातू तपकारा रोड पर भंडारटोली के पास छापेमारी कर सिरिल को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा, दो सौ रुपये नकद, एक मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस के अनुसार सिरिल तपकरा चुकाटोली का रहनेवाला है. छापेमारी में तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तपकरा थाना प्रभारी राजू कुमार, आरक्षी चमरा मुंडा, सर्वजीत कुमार, गोपाल भगत आदि शामिल थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
