
(संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा)

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मणिक रजत वाखला ने आज अपने अनुमंडल कार्यालय, मैथन में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

एसडीपीओ वाखला ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार, शराब के क्रेता और विक्रेता दोनों पर कार्रवाई करने का निर्देश था। इसी क्रम में बीती रात निरसा के भलजोरिया में जीता सिंह नामक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की गई।
छापेमारी और गिरफ्तारी
स्थान और गतिविधि: भलजोरिया निवासी जीता सिंह अपने घर के एक छोटे कमरे के अंदर मेज और टेबुल लगाकर कुछ लोगों को शराब देता था और वहीं बैठाकर पिलाता भी था।
कार्रवाई: पुलिस के पूछने पर जीता सिंह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जब्ती: पुलिस ने उसके पलंग के नीचे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और महुआ शराब तथा सिगरेट भी जब्त किया।
गिरफ्तारी: अवैध शराब विक्रेता जीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
एसडीपीओ मणिक रजत वाखला ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए की गई है।
इस मौके पर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के साथ दीपु टोपे, अजीत कुजूर, प्रहलाद महतो, इत्यादि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
