• Thu. Feb 12th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Dec 8, 2025

 

झरिया: मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानवाधिकार, समानता एवं न्याय के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

प्रतियोगिता के लिए “Freedom, Dignity, Justice” तथा “Human Rights for All” विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी किसी भी विषय पर अपना हस्तनिर्मित पोस्टर बनाकर भाग ले सकते हैं। प्रविष्टियाँ 10 दिसंबर 2025 की रात्रि 8:00 बजे तक Manish Coaching Centre, मनबाद, झरिया में जमा की जाएँगी।

आयोजक निखिल खंडेलवाल (संयोजक) ने बताया कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और युवाओं में इस सोच को विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकाधिक युवाओं से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *