• Sat. Mar 7th, 2026

हज़ारीबाग: सात नवम्बर को दो हज़ार से अधिक लोगो के साथ प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेगा भाजपा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 2, 2022

 

हज़ारीबाग: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दारू मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिवशक्ति धाम तिलैया में बैठक आहूत किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व संचालन महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा ने किया।

बैठक में मुख्यरूप से झराखण्ड सरकार के अनैतिक , भ्रष्टाचार व खोखले वादे के खिलाफ सात नवम्बर को हल्ला बोल रैली के साथ प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पर विचार विमर्श किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के नौ पंचायत के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

इनमे पुनाई व कबिलासी पंचायत के लिए बसंत राणा, रामनारायण कुशवाहा, इनद्रदेव कुशवाहा व रौशन सिन्हा, मेढकुरी पंचायत के लिए संजय कुशवाहा, राजेन्द्र राम ,उपेन्द्र यादव,भोली तुरी ,उपेंद्र यादव व दिलीप कुमार, दिगवार पंचायत के लिए रामजी कुशवाहा, अरुण सिंह,संदीप कुमार, सुरेश साव व दशरथ प्रसाद हरली पंचायत के लिए धनपत प्रसाद, रामशंकर प्रसाद, मो फारूक व देवदत्त प्रसाद, दारू व इरगा पंचायत के लिए शत्रुंजय प्रसाद, राजन सिन्हा, नारायण प्रसाद, बलदेव राम, रामदेव खरिका पंचायत के लिए लक्ष्मी देवी व सोनी कुशवाहा को जिम्मेवारी दी गई है।

मंडल अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से आग्रह किया है कि प्रभारी अपने अपने पंचायत के सभी बूथ शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में आना सुनिश्चित कराएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, शत्रुंजय प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी,संजय कुशवाहा,संदीप कुमार,अरुण सिंह, उपेंद्र यादव, बलदेव राम, धनपत प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रमाशंकर प्रसाद, सुरेश साव, राजेन्द्र राम, रोहित राम,दिलीप कुमार, नारायण राम सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *