

डुमरी:लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को
ले शुक्रवार को बीडीओ सोमनाथ बंकिरा डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार ने कुलगो छठ घाट,हेठटोला छठ घाट,


जामतारा यमुनिया नदी छठ घाट,अरगाघाट बुढ़िया नदी छठ घाट एवं पंपू तालाब छठ घाट का निरीक्षण कर छठ घाटों एवं रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के छठ पूजा समिति के सदस्यों से मिलकर छठ घाटों की हो रही तैयारी एवं प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी ली।अधिकारियों ने आमजनों से भी अपील
किया कि वेसब छठ घाटों व रास्तों की साफ सफाई में
श्रमदान व अन्य सहयोग अवश्य करें।बीडीओ ने कहा कि छठ पर्व में नि:स्वार्थ भाव से सभी को छठ समिति के सदस्यों का सहयोग करना चाहिए वहीं दोनों थाना प्रभारियों ने बताया कि छठ घाटों एवं आवागमन स्थल
में आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
