• Sun. Mar 1st, 2026

शिबलीबाड़ी अंसार मोहल्ला के एक घर मे लगी आग, लगभग 8 लाख की संपत्ति जलकर हुई खाक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 30, 2023

शिबलीबाड़ी पूरब पंचायत स्थित अंसार मोहल्ला निवासी मो अब्दुल इस्लाम के घर मे बुधवार की सुबह सॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते आग विकराल रूप ले लिया। जिससे घर मे रखे टीवी, एसी, सोफा, पलंग, वाशिंग मशीन सहित कई अन्य समाग्री जलकर खाक हो गई। यह तो गनीमत रही कि आसपास के रहने वाले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत उसपर काबू पाने के लिए घरों से पानी का बौछार करने लगे। परंतु आग अपनी विकराल रूप दिखा रहा था। तब जाकर इसकी सूचना मुखिया तनवीर आलम एवं कुमारधुबी ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव को दी गई। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी डीवीसी से संपर्क कर सीआईएसएफ का अग्निशमन दस्ता को खबर किया। उसके बाद टीम आकर आग पर काबू पाया।टीम के आने के पहले स्थानीय युवकों ने आग पर आधा काबू पा लिया था।युवक बबलू एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य आसिफ रहीम ने बताया कि बहुत ही भयानक आग लगा हुआ था। गैस बहुत ही ज्यादा निकल रहा था।अंदर कोई नहीं जा पा रहा था लेकिन हम लोग हिम्मत करके अंदर गए और बाल्टी से पानी मारने का काम शुरू किया। उसके बाद मोहल्ले और भी लोग पहुंचे और पाइप से पानी मारने का काम शुरू किया गया।यह तो गनीमत रही कि उस वक्त कमरे में कोई नही था। अगर समय पर आग पर काबू पाया नही जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। क्योंकि उससे सटे ही दर्जनों घरों को आग अपनी चपेट में ले लेता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *