• Sun. Mar 8th, 2026

अनुदानित दर पर किसानों के बीच गेहूं बीज का किया गया वितरण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2023

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को रवि फसल की बुवाई हेतु अनुदानित दर पर डीलरों के द्वारा गेहूं का बीज सरकार के द्वारा वितरण को लेकर उपलब्ध करा दी गई। बता दे कि खेती घर कैंदी के द्वारा 192 किंटल वितरण किया गया और देव शिव शंकर जैविक कृषि भंडार लखीसराय के द्वारा विभिन्न योजनाओं का बीज उपलब्ध कराया गया। चना 10 वर्ष से कम जिसकी मात्रा 1 क्विंटल 10 वर्ष से अधिक अवधी वाला चना 1 क्विंटल, 10 वर्ष से कम अवधि वाला मशहूर 92, अधिक अवधि वाला मसूर एक क्विंटल, सरसों एक क्विंटल दिया गया। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसान पहुंचकर निर्धारित प्रावधान के अनुसार गेहूं बीज का उठाव किया। इस संदर्भ में कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार से जानकारी लेने पर बताया गया कि किसानों के बीच बुवाई के लिए सरकार द्वारा 300 क्विंटल उच्च प्रभेद के गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिसे प्रखंड क्षेत्र से पहुंच रहे किसानों के बीच अनुदानित दर पर बांटा जा रहा है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर अमित कुमार,निरंजन कुमार ललन कुमार, श्याम कुमार, किसान सलाहकार साकेत कुमार आदि भी मौजूद थे। अनुदानित बीज लेकर सभी पंचायत से आये किसान खुश होकर घर वापस गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *