• Wed. Apr 1st, 2026

आज २ अक्टूबर को गांधी जी की १५३ जयंती है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

 

*हर साल गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाई जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी के अनुयायियों द्वारा देश और विदेश में बहुत ही भव्यता और धूमधाम से मनाया जाता है।गांधी जी अहिंसा के सबसे बड़े अनुयायी थे, इसलिए इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल महात्मा गांधी की ये 153वीं जयंती होगी।*

crescent ad

*गांधी जयंती का महत्व*

गांधी जयंती का महत्व भारत के लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। यह भारत के तीन विशेष राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। इस दिन हर धर्म और जाति के लोग एक साथ आते हैं और बापू को श्रद्धांजलि देते हैं।

महात्मा गांधी स्वच्छता के बहुत बड़े समर्थक थे। वह कहा करते थे कि शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी है। गांधीजी की इसी सोच पर अमल करते हुए, 2 अक्टूबर 2014 को भारत सरकार ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की, जो अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है और सभी भारतवासी इसमें बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक घोषणा के बाद, 2007 से हर वर्ष गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दर्शाता है कि भारत के इस महान अहिंसक स्वतंत्रता सेनानी ने सम्पूर्ण विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है।

2 अक्टूबर एक ऐसा दिन है जो विश्व को सत्य, शांति, प्रेम, सद्भाव और अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। हमें चाहिए कि हम भी इस दिन के महत्व को समझें और महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजली दें।

यह थी महात्मा गांधी और गांधी जयंती के बारे में संपूर्ण जानकारी। आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। श्रीमंदिर भविष्य में आपके लिए ऐसी ही रोचक जानकारी लाता रहेगा, इसलिए हमारे साथ जुड़े रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *