
डुमरी:केबी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित छह दिवसीय टाईगर जगरनाथ महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को सूबे के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो एवं मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट व नारियल फोड़ कर एवं फुटबॉल में कीक मारकर किया।

इस दौरान मंत्री द्वे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की
शुभकामनाएं दी।इसके पूर्व मंत्री द्वे का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया।झामुमो प्रखंड कमिटी के द्वारा आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
बालिकाओं की खेली गई जो झारखंड एवं बंगाल के
बीच थी।

उपस्थित खेल प्रेमियों से मंत्री श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए
कई कार्यक्रम चला रही है।कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए हमसभी प्रयत्नशील हैं।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो पूर्व जिप सदस्य भोला सिंह जिप सदस्य धनंजय प्रसाद,बरकत अली,राजकुमार पांडेय,कैलाश चौधरी,डेगनारायण महतो,मृत्युंजय जायसवाल,उमाशंकर राय आयोजन कमिटी के पंकज महतो,मिथलेश महतो,राजकुमार मेहता,जगरनाथ ठाकुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
