• Wed. Apr 1st, 2026

खांडी को पराजित कर बेलाही बना चैम्पियन, हजारीधमना में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 1, 2024

 

चौपारण : प्रतिनिधि

crescent ad

 

चौपरण: हिन्दुस्तान क्लब हजारीधमना द्वारा आयोजित टीपी रंजीत नंदकिशोर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। खिताबी भिड़ंत में बेलाही की टीम ने खांडी टीम को 1- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

 

बतौर मुख्यातिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंन्द्र चनद्रवंशी, स्थानीय मुखिया संतोष सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत सिंह सहित अन्य शामिल हुए। अतिथियो ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मैच समाप्ती के बाद पौधारोपण व खिलाड़ियों को एक एक पौधा देकर समान्नित किया।

 

इधर पूर्व विधायक ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरुस्कृत किया। पूर्व विधायक ने विजेता टीम को बधाई व उपविजेता टीम को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मौके पर समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, पूर्व समिति सियाराम सिंह, सहित अन्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह, सचिव पवन सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक सिंहज़ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सह सचिव दयानंद सिंह सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राणा, संयोजक राजेन्द्र राम कमिटी सदस्य अनुज सिंह, विकास सिंह, अभय सिंह, बिशाल सिंह, संतोष भुईयां, शिवम सिंह, जितेन्द्र राम, प्रवीण सिंह, छोटू भुईयां, सुबोध भुईयां, प्रिंस सिंह, लव सिंह, शक्ति राणा, शंकर राणा, इत्यादि ने महती भूमिका निभाई !


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *