
बेरमो
करगली स्थित बिनोद बिहारी महतो फुटबाल मैदान में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो के पिता स्व० मुरारी प्रसाद महतो की पुण्यतिथि पर पॉच दिवसीय स्व० मुरारी प्रसाद महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता(खेल महाकुंभ) का आयोजन शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अतिथि जिप सदस्य खुशबु कुमारी, कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, जिला उपाध्यक्ष बबीता देवी, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो व आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने सयुक्त रूप से खिलाडियो से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल पर किक मारकर किया। उद्घाटन बिरसा क्लब सुभाष नगर बनाम एसटी इलेवन क्लब कर्माटाँड के बीच खेला गया। इसमें बिरसा क्लब सुभाष नगर ने प्लाईटी में 1-0 से जीत हासिल की। अतिथियो ने कहा कि खेल से स्वास्थ ठीक रहता है। इससे एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि बेरमो में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। कहा कि सभी बच्चों व युवाओं का एक लक्ष्य तय होना चाहिए। क्योंकि बिना लक्ष्य के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। आयोजनकर्ता संतोष कुमार महतो ने बताया कि प्रतियोगिता पॉच दिनों तक चलेगा। जिसमे 32 टीमो की नामांकन की है। इसमें 11 सितंबर को फाइनल मैच के साथ कर्मा महोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि यहां से खेले हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय लेबल तक खेल चुके है। अपनिनोरतिभा दिखाने का यहां बहुत सुनहरा मौका है। खेल को सफल बनाने में रेफरी राज, संतोष खेल महागुंज के अध्यक्ष संतोष रवानी, मनोज कुमार महतो उर्फ गोपी, बीरू हरि, सुनील कुमार, गोबिंद कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, महादेव महतो, प्रकाश महतो, बसंत सिंह, संतोष महतो, अजय कुमार सिंह, शैलेश विश्वकर्मा, दिनेश महतो, राहुल कुमार, रवि हाडी आदि लगे हुए हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
