• Mon. Mar 9th, 2026

वारिसलीगंज रेक प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर दो गुट में ताबड़तोड़ फायरिंग।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 13, 2024

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा के वारिसलीगंज रेक प्वाइंट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग होने की घटना सामने आई, इसमें तीन युवकों को गोली लगी और इसी हमले में एक एस आइ की घायल होने की बात सामने आई है।बयाया गया कि वर्चस्व को लेकर दो गुट में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में नीतीश कुमार के गाल में गोली लगी है,सुभाष यादव के जांघ में गोली लगी है वहीं दूसरे पक्ष के बलवा पर गांव के निवासी संटू कुमार को जांघ में गोली लगी है। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है वही इस हमले में एक एसआइ निर्मल कुमार भी घायल हो गए हैं फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *