नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को हैदराबाद में उस दावे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया था कि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक रेस्तरां में शराब पी थी। पार्टी ने कहा कि वह ब्लैक टी पी रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर वेणुगोपाल की छवि को खराब करने के लिए किया गया था। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि बेफिटिंग फैक्ट्स नाम के अकाउंट से एक फर्जी खबर प्रसारित की जा रही है। इसमें गलत आरोप लगाया गया है कि केसी वेणुगोपाल रेस्तरां में शराब पी रहे हैं। यह जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है। यह शिकायत कांग्रेस एमएलसी डॉ. वेंकट नरसिंग राव बालमूर ने हैदराबाद के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायत में कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाने के पीछे शशांक सिंह नाम के शख्स की पहचान की है। शिकायत में कहा गया है कि शशांक नामक शख्स ने न केवल तस्वीर के साथ गलत कैप्शन पोस्ट किया था, बल्कि उसने केरल पुलिस को भी टैग किया था और उनसे केसी वेणुगोपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation भारत ने पापुआ न्यू गिनी को19 टन भेजी राहत सामग्री,1मिलियन डॉलर की देगा सहायता,भूस्खलन से 2000 लोगों की हुई थी मौत अगले महीने से महंगाई में राहत की उम्मीद, आम लोगों को मिलेगी राहत