
लोयाबाद-बीसीसीएल क्षेत्र सं०5 के सेन्द्रा बांसजोड़ा परियोजना मे संचालित साकार मास (ङेको) आऊटसोसिंग कंपनी मे बीते दिनो अपराधियो ने गोली-बारी बम बारी सहित मजदूरो मे दहशत फैलाने को लेकर स़ाईड इंचार्ज जय शंकर शर्मा ने लोयाबाद थाना मे लिखित आवेदन देकर 9 अपराधियो के खिलाफ माइंस के व्यू मे 8-10 बम विस्फोट करने और दो-तीन राऊंण्ड चलाकर कंपनी का काम बंद करवाने की लिखित शिकायत की है। वही पुलिस लिखित आवेदन पर कांड संख्या-21/24 दर्ज करते हुए अज्ञात 9 लोगो पर मामला दर्ज किया। ज्ञात हो कि गुरूवार की रात लगभग 1 बजे संचालित आऊटसोसिंग कंपनी के माइंस भिव्यू प्वाइंट पर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियो में चार-पांच मोटरसाईकिल से आये थे और अचानक तबड़तोड़ 8-10 संख्या मे बम और इसके साथ कई राउंड गोली भी चलाया गया।बम और गोली की आवाज से पुरा आऊटसोसिंग मे दहल गया। और वही गोली और बम की आवाज से कंपनी कार्यरत मजदूर मे भगदड़ मच गई। मजदूर गाड़ी मे छुपकर जीवन बचाया। और अपराधियो ने तीसरी पाली स्विफ्ट इंचार्ज गौतम महतो को काम बंद करने की धमकी देते हुए उनके गाड़ी के समीप मे बम फेंक दिया।जिसमे उन्हे कोई क्षति नही पहुंची । हलांकी कंपनी का स्टोर रुम एवं कार्यालय का एलवेस्टर टूट गया। और इस घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद लोयाबाद पुलिस की खबर किया गया। जहां मौके पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार सहित अपने पुलिस बल के साथ धटनास्थल पहुंचे जबतक अपराधि फरार हो चुके थे। हालांकि घटना की रात मे पुलिस को कोई ठोस सबूत नही मिले थे ।लेकिन घटना के दुसरे दिन थाना प्रभारी घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पहुंचे और उन्होने कहा कि रात मे माइंस मे बमबारी हुई है लेकिन गोली चलने की सूचना नही है। वही मौके पर बम का छोटा-छोटा सुतली पाया गया ।और दिन मे कुछ लोग खोज कर एक जिंदा गोली तथा एक खोखा बरामद कराया है। हांलांकि इस घटना के बाद से माइंस सहित क्षेत्र मे पुलिस की गश्ति बढ़ा दी गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
