

*रांची :* न्यूज 11 के अरूप चटर्जी जो फिलहाल धनबाद जेल में बंद है, उसकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली के एक व्यापारी ने रांची के सुखदेव नगर थाना में अरूप, उसकी पत्नी बेबी चटर्जी सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

नई दिल्ली के हिमांशु मणि त्रिपाठी ने रांची के सुखदेव नगर थाना में FIR दर्ज कराते हुए कहा है कि अरूप चटर्जी ने वर्ष 2021 में उनकी कंपनी से न्यूज 11 और जुपिटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अलग अलग एड्रेस पर चैनल में प्रसारण के उपकरण मंगवाया था। इस मद में सोलह लाख रुपए का भुगतान अरूप चटर्जी को करना था, जो उसने नही किया।

श्री त्रिपाठी ने लिखा है कि भुगतान देने और नया उपकरण का ऑर्डर देने की बात कह अरूप चटर्जी ने एक बार उन्हें रांची बुलाया भी था। रांची कार्यालय में अरूप चटर्जी, बेबी चटर्जी, रचना नायक, अनूप सोनू, अभिजीत, राकेश कुमार सिन्हा के द्वारा मुझे जान मारने की धमकी दिया गया। अरूप चटर्जी ने सरकार और प्रशासन को अपनी मुट्ठी में रखने की बात कहते हुए जान से मरवा देने की धमकी दी। श्री त्रिपाठी के आवेदन पर सुखदेव नगर पुलिस ने कांड संख्या 421/22 दर्ज कर लिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
