• Thu. Mar 5th, 2026

एसडीएम ने फलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 19, 2022

 

 

डुमरी:19 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाये जा रहे
फलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत सोमवार को एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने स्वयं ने फलेरिया रोधी दवा व कृमि नाशक अल्बेंडाजोल खाकर किया।एसडीएम ने आमजनों से फलेरिया रोधी दवा एवं अल्बेंडाजोल

खाने की अपील की।एसडीएम ने कहा कि उक्त दवा की कोई साइड इफेक्ट् नहीं है इसलिए संबंधित कर्मी द्वारा दी जाने वाली उक्त दवा का सेवन निर्धारित उम्र के अनुसार करें।वहीं बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने भी

स्वयं उक्त दवा का सेवन कर अन्य लोगों से दवा खाने की अपील की।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश महतो ने फलेरिया के लक्षण व

उसके बचाव संबंधी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि
2 से 5 आयु वर्ग के बच्चे को एक फलेरिया रोधी दवा एवं एक अल्बेंडाजोल की गोली वहीं 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को 2 फलेरिया रोधी दवा एवं 1 गोली

अल्बेंडाजोल की जबकि 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को 3 गोली फलेरिया रोधी दवा एवं एक गोली अल्बेंडाजोल की खानी है।इस दौरान बीपीएम पूजा कुमारी बीएएम रामप्रवेश एचई जीवी राम एमटीएस

आलोक कुमार संस्था पीसीआई के प्रखंड समन्वयक
वेदप्रकाश पाठक संस्था केयर इंडिया के सुनील साव
एमपीडबल्यू सुरेन्द्र कुमार,दुलार कुमार व प्रदीप मुर्मू
सामाजिक कार्यकर्ता धर्मजय जायसवाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
फोटो:&&&&( कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *