नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया. वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंती माला, चिरंजीवी को सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

crescent ad

 

बता दें कि, विजेताओं की घोषणा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर की गई थी.

बता दें कि, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, तेलुगु स्टार कोनिडेला चिरंजीवी, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम फातिमा बीवी और बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन कामा उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल थे, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया.

 

 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह में भाजपा नेता ओ राजगोपाल, लद्दाख के आध्यात्मिक नेता तोगदान रिनपोचे, तमिल अभिनेता दिवंगत कैप्टन विजयकांत (दोनों मरणोपरांत), गुजराती समाचार पत्र जन्मभूमि के समूह संपादक और सीईओ कुंदन व्यास को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

90 वर्षीय बाली और चिरंजीवी को जहां पद्म विभूषण दिया गया,वहीं बीवी, कामा, राजगोपाल, विजयकांत, रिनपोचे और व्यास को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से पद्म पुरस्कार, तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *