• Sat. Mar 7th, 2026

छठ पूजा फल वितरण समिति ने लागत मूल्य पर छठ व्रतियों को किया फल वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 29, 2022


दारू// प्रखंड के झुमरा शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को खरना के दिन छठ पूजा फल वितरण समिति ने सुबह लगभग 8:00 से प्रखंड के छठ व्रतियों को लागत मूल्य पर एक कांधी केला, एक पेटी सेव, एवं 2 किलोग्राम संतरा का वितरण किया। दारू प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंड के छठवर्ती भी फल लिए। समिति के सक्रिय सदस्य राम कुशवाहा ने बताया की प्रत्येक वर्ष लागत मूल्य पर छठ पूजा के लिए यहां फल वितरण किया जाता है और यह पिछले वर्ष से ही शुरू किया गया है, फल वितरण के समय काफी छठ व्रतियों का भीड़ दिखाऔर लोगो मे खुशी का माहौल था।सहयोगी अभिषेक कुमार ने बताया की 300 से 400 लोगों को समिति द्वारा फल वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भीड़ इतनी थी कि 4 घंटे में ही सारा फल वितरित हो गया। मौके पर समिति के सहयोगी अमित कुमार, महेश कुमार, सुनील कुमार, मिथिलेश,अनिल,प्रकाश, कैलाश इत्यादि एवं सैकड़ों छठव्रतियों की मौजूदगी थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *