• Sat. Sep 27th, 2025

आज १२ अगस्त को विश्व हाथी दिवस है 

ByAdmin Office

Aug 12, 2023

 

 

एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की तत्काल दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए 12 अगस्त 2012 को विश्व हाथी दिवस का पहला अवसर शुरू किया गया था। हाथी को दुनिया भर के लोगों और संस्कृतियों द्वारा प्यार, सम्मान और सम्मान दिया जाता है।

सिम्स और एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा साल 2011 में इसकी पहल की गई थी लेकिन ऑफिशियली 12 अगस्त, 2012 को इसे मनाने की घोषणा हुई थी।

*>> इस दिन को मनाने का उद्देश्य <<*

हर साल 12 अगस्त को मनाए जाने वाले “विश्व हाथी दिवस” का उद्देश्य हाथियों के लुत्प हो रही संख्या, उसके कारणों की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। साथ ही उनके संरक्षण के उपायों, पुनर्वास, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गैर कानूनी तस्करी रोकने की ओर भी प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है।

*>> हाथी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य <<*

1. सफेद हाथी के सूंघने की क्षमता इतनी तेज होती है कि वे लगभग 5 किलोमीटर दूर से ही पता लगा सकते हैं कि जंगल में पानी का स्त्रोत कहां है और किस दिशा में।

2. एशियाई हाथी ऍलिफ़समैक्सिमस प्रजाति की एकमात्र जीवित प्राणी है जो पश्चिम में भारत से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया तक पाया जाता है।

3. हाथी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में माहिर हैं।

4. एशियाई हाथी एशिया का सबसे बड़ा जीवित जानवर है। जिनमें उच्च विकसित नियोकोर्टेक्स (neocortex) होता है जो मानव, बंदरों और कुछ खास डॉल्फिन्स की प्रजातियों में पाया जाता है।

5. हाथी दिन में सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते हैं, बचा समय वो खाना खाने और ढूंढने में बिताते हैं।

6. हाथी रोजाना लगभग 270-300 किलोग्राम खाना खा जाते हैं और 75-150 लीटर तक पानी पीते हैं।

7. एक हाथी दूसरे हाथी को लगभग 10 किमी दूर तक चिल्लाते हुए सुन सकता है।

➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *