• Mon. Mar 2nd, 2026

पलामू पुलिस ने एक यात्री बस से 8 पिस्टल बरामद किया,कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह के एक सदस्य हिरासत में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2023

राँची।झारखण्ड के पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पलामू पुलिस ने कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह के आठ हथियार जब्त कर लिया है। ये छतीसगढ़ से बस में रख कर पलामू लाया जा रहा था,जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।बस में सवार एक यात्री को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है।फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए हथियारों को कीमत लाखों में है। इससे पलामू में बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दिया जाने वाला था। यह एक गैंग वार हो सकता था ऐसा माना जा रहा है।हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दी है। पुलिस अभी एक साथ कई बिंदुओं पर काम कर रही है, जिसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है।साथ हिरासत में लिए व्यक्ति से पूछताछ जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *