
*आउटसोर्सिंग कंपनियां 80%निकाल रही है कोयला : फौजी*

बड़कागांव: बड़कागॉव के ग्राम ढेंगा स्थित मंत्रालय कैफे के प्रांगण में कोलयरी मजदूर कांग्रेस का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संयोजक विवेक सोनी व संचालन मो इब्राहिम ने किया।

मुख्य अतिथि कोलयरी मजदूर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी, विशिष्ट अतिथि भानुप्रताप सिंह एवं मुखिया तकरीमुल्लाह खान,पश्चिमी पंचायत के मुखिया रंजीत मेहता, गोंदलपुरा के मुखिया वासुदेव यादव,सुरेश वर्मा मजहर खान को माला पहनाकर स्वागत किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि श्री फौजी ने कहा कि भारत में एक पार्टी का जब से सरकार बनी है ,तब से 80% कोयला निकालने का काम अडानी, मोइत्रा, सैनिक जैसे आउटसोर्सिंग कंपनियां कर रही है।
मजदूरों विस्थापितों एवं-रैयतो को मुआवजा व नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण नीति अपनाकर काम कर रही हैं। 2024 आते-आते शत-प्रतिशत सरकारी संस्थान निजी हो जाएगा। इससे हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है ।आपका जमीन जा रही है जिसमें आप शोषण का शिकार
हो सकते हैं। अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को संवैधानिक तरीके से काम करना होगा।
सीएनटी एक्ट टू के तहत रैयति व गैरमजरूआ जमीन जमीन में कोई अंतर नहीं है। दोनों तरह के जमीन का मुआवजा और नौकरी दिया जा सकता है । वही संयोजक विवेक सोनी ने कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियां रहने के बावजूद यहां के लोगों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसे नवयुवक बेरोजगार बर्दाश्त नहीं करेगा। यहां के बेरोजगार लोगों को हक व अधिकार मिलनी चाहिए।
सम्मेलन को मगध के संतोष साहू,ईश्वर साव ,मध्य पंचायत के मुखिया तकरिमउल्ला खान, पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार मेहता ,गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया बासुदेव यादव ने सम्बोधित किया. मौके पर कीर्तन कुमार ,अभिषेक राज तिवारी, आनंद कुमार सोनी ,सत्येंद्र कुमार, नितेश कुमार प्रदीप कुमार सोनू कुमार सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार ,अजय कुमार ,नकुल कुमार , राजेश कुमार ,भरत महतो ,अजय कुमार,रामदेव कुमार ,मनोज महतो ,विजय कुमार ,छोटू कुमार, राजेश कुमार ,दीपू राम समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
