• Thu. Mar 26th, 2026

समर्पण एक नेक पहल कार्यालय भवन में एक दिवसीय दिव्यांग ताइक्वांडो प्रशिक्षण कैम्प एवं थर्ड झारखंड स्टेट पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता रखा गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 7, 2024

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के तेतुलमारी भूली रोड़ स्थित कार्यालय भवन में एक दिवसीय दिव्यांग प्रशिक्षण कैम्प एवं थर्ड झारखंड स्टेट पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता रखा गया जिसमें 35 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में तेतुलमारी थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी शामिल हुए और सभी को प्रोत्साहित करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही उन्होंने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय हैं और जब भी ज़न कल्याण कार्य हेतु मुझे याद किया जाएगा मैं अवश्य उपस्थित रहूँगा, इस प्रतियोगिता में 14 विजेता खिलाड़ी बने जो सातवां पारा नैशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंबाला हरियाणा में 28 से 31 मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे l
सभी विजेता खिलाड़ियों को थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी, समर्पण एक नेक पहल संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान तथा झारखण्ड पैरा ताइक्वांडो कमिटी अध्यक्ष अमित कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से मेडल देकर सम्मानित किया सम्मानित खिलाड़ियों के नाम धनबाद से माणिक रजवार, गोविंद प्रसाद नोनिया, अजय कुमार पासवान, एमडी अजाद, देबू दास,सूरज कुमार देवघर से रोहित कुमार गिरिडीह से शिबू कुमार रजक, रांची से अंगद कुमार, दुमका से अमित भास्कर l
मौके पर मुख्य रूप से ताइक्वांडो प्रशिक्षक यमुना कुमार पासवान धीरज सिंह, विकास कुमार, सोनू कुमार, रेहान अंसारी, रोहित चौहान, सूरज कुमार इत्यादि उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *