
धनबाद : महुदा थाना स्थित वाशरी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रेलवे क्रॉसिंग को पास करने के दौरान स्कूली बस के संपर्क में आने से रवि महतो उच्च विद्यालय के 8वीं कक्षा के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता हैं कि सोमवार की दोपहर 2 बजे विद्यालय की छुट्टी के पश्चात् रवि महतो उच्च विद्यालय के महुदा बस्ती निवासी स्वर्गीय अफ़रोज़ अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र मासुम रज्जा एवं उसके साथी रोहित कुमार एक ही साईकिल से घर जा रहा था। किन्तु रेल फाटक बंद होने से वे लोग वहां रुक गये। वहीं जब फाटक खुली तो सभी रेल फाटक पास करने लगे। अन्य लोगो के साथ वे दोनों भी फाटक पास कर रहे थे, उसी दौरान उनके ही विधालय के बस भी फाटक पास कर रहा था उसी वक़्त मासूम रज्जा की साईकिल असंतुलित होकर बस के संपर्क में आ गया। जिसेसे मासुम रज्जा एवं उनके साथी बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं वहां पर मौजूद लोगो ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दिया। उनके परिजन घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों बच्चों को धनबाद स्थित एस.एन.एम.एम.सी.एच ईलाज के लिये ले गया। जहाँ ईलाज के दौरान मासूम रज्जा की मौत हो गया एवं उसके साथी रोहित कुमार की स्थित अभी नाजुक बताई जा रही हैं, वहीं घायल रोहित कुमार का ईलाज धनबाद स्थित एस.एन.एम.एम.सी.एच अस्पताल में जारी हैं। मासूम रज्जा की मौत के पश्चात् उनके परिजन एवं महुदा बस्ती के आक्रोशित लोगो ने विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के आवास आकर उचित मुवावजे की मांग करने लगे। उचित मुआवजे को लेकर परिजनों के साथ जलेश्वर महतो की वार्ता चल रही थी। वहीं जानकारी के अनुसार परिजनों एवं जलेश्वर महतो के बीच मुआवजे की मांग पर सहमति नहीं बन पाने से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम के पश्चात् आंदोलन का आह्वान किया हैं, फिलहाल मुआवजे से संबंधित मांग पर सहमति नहीं बन पाने से परिजन नाराज वापस लौट गये।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
