• Thu. Feb 26th, 2026

ED Raid: ईडी ने जेट एयरवेज के पूर्व प्रोमोटर नरेश गोयल के विभिन्न ठिकानों पर मारा छापा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

नईदिल्ली। ईडी ने बुधवार को जेट एयरवेज के पूर्व प्रमोटर नरेश गोयल और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये रेड दिल्ली और मुंंबई समेत कई ठिकानों पर एक साथ की गई है। ED ने बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के पूर्व प्रमोटर रहे नरेश गोयल और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक नया मामला रजिस्टर्ड किया है। इसी सिलसिले में मुंबई और दिल्ली में उनके आठ ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि सीबीआई उनके खिलाफ पहले से जांच कर रही है।

पहले भी पड़े छापे

इससे पहले मई में सीबीआई ने नरेश गोयल के सात ठिकानों पर आज छापा मारा था। एजेंसी ने 538 करोड़ रुपये के एक कथित बैंक फ्रॉड के मामले में यह कार्रवाई की थी। तब एजेंसी ने मुंबई में गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और एयरलाइन के डायरेक्टर रहे गौरंग आनंद शेट्टी के आवास और ऑफिस पर छापा मारा। एजेंसी ने कैनरा बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

क्या थे आरोप?

सीबीआई ने जेट एयरवेज और इसके फाउंडर्स पर फंड्स की हेराफेरी का आरोप लगाया है। एजेंसी के मुताबिक एक अप्रैल, 2011 से 30 जून, 2019 के बीच ने प्रोफेशनल और कंसल्टेंसी एक्सपेंसेज के रूप में 1152.62 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जांच में पाया गया कि कंपनी ने इनमें से 420.43 करोड़ रुपये प्रोफेशनल और कंसल्टेंसी एक्सपेंसेज के रूप में ऐसी कंपनियों को दिए गये, जिनका इस तरह की सर्विस से कोई लेना-देना नहीं था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *