• Sun. Oct 11th, 2026

Saraikela : दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 11, 2026
crescent ad
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने रविवार,अक्टूबर को अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों, अंचल निरीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने को कहा।
बैठक में अपराध नियंत्रण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *