
कुमारधुबी।कुमारधुबी बाजार स्थित संकट मोचन धर्मशाला में बुधवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई, बैठक में सभी गण्यमान्य सदस्यो द्वारा पूजा कमेटी का गठन किया जो इस प्रकार से हैं,अध्यक्ष भागवत प्रसास साव,उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता,सचिव पप्पू यादव,उप सचिव संतोष साव,कोषाध्यक्ष मथु सिंह,उप
कोषाध्यक्ष पलटू कुमार को मनोनीत किया गया हैं, गौरतलब हैं कि पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण एवं सरकारी गाईड लाईन के अनुसार दुर्गा पूजा सादगी के साथ मनाया गया था इस बार कुमारधुबी बाजार दुर्गा पूजा कमेटी बड़े ही धूम-धाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया हैं। बैठक में कुमारधुबी बाजार के दर्जनों की संख्या में नवयुवक दिखे।
दुर्गा पूजा 26 सितम्बर 2022 कलश स्थापना के शारदीय नवरात्रा प्रारंभ होगी एवं 05 अक्टूबर को विजयदशमी मनाए जाऐगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
