
केंदुआडीह थाना क्षेत्र में केंदुआ बाजार,न्यू मेरिन गोपालीचक,हिंदी भवन,अलकुसा बकरहट्टा,कुसतौर,ग नसाडीह,गोधर चौहान बस्ती,गोधर रवानी बस्ती,मे हर्सोल्लास के साथ मनाई गई दुर्गा पूजा मौके पर सभी पूजा पंडालों में पूजा समिति के लोग काफी सक्रिय रहे साथ ही पूजा पंडालों में CCTV कैमरे की व्यवस्था थी एवं विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु केंदुआडीह पुलिस पूजा प्रारंभ से विसार्जन तक कड़ी निगरानी करते देखे गए। वही पुटकी थाना क्षेत्र में करकेन्द,पुटकी बाजार,श्री नगर,बलिहारी कोलियरी 10/12 पिट में पूजा समितियों द्वारा प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी भक्ति पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाई गई। साथ ही भागाबान्ध ओपी क्षेत्र के भागाबान्ध,साउथ बलिहारी,बरारी कोक,बीच बलिहारी,।मुनीडीह ओपी क्षेत्र

के मुनीडीह बाजार

पूजा स्थलों में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ कि गई। इस अवसर पर पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु पुटकी/ भागाबान्ध/मुनीडीह पुलिस अपने क्षेत्र में मुस्तैद रही। एवं लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद बाजार,बाँसजोड़ा,कनकनी पावर हाउस,मदनादिह,सेन्द्र,कनकनी हनुमान बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भक्तिमय पूर्वक धूमधाम से मनाई गई।मौके पर विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु पुजा की शुरुआत से लेकर ।माँ दुर्गा की प्रतिमा विसार्जन तक लोयाबाद पुलिस के जवान व अधिकारी पूजा पंडालों में आस्ट्मी के दिन से ही 24 घण्टे मुस्तैद थे।तद्पश्चात श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। एवं पूजा पंडालों में प्रत्येक घण्टों में लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार कड़ी निगरानी करते काफी व्यस्त देखे गए।प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजा समिति के लोगों ने डीजे बाजा बजाने की काफी कोशिश की किन्तु थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के कड़ी निगरानी के आगे उनकी सारी कोशिश नाकाम रही।पूरी तरह डीजे पर प्रतिबंध लगी रही। जिससे लोयाबाद थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।इस सबन्ध में समाचार प्रेषण किये जाने तक कही किसी प्रकार के हताहत होने की सूचना नही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
