
दारू (हजारीबाग) : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब जाते हैं वहीं प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि पर देवी दुर्गा को नौ दिनो तक अलग अलग स्वरूपों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस बीच माता के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा। रामदेव खरिका एवं हरली दुर्गा मंडप में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थीं जिसका विसर्जन को लेकर शुक्रवार को रामदेव खरिका दुर्गा मंडप से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें माता की प्रतिमा को रामदेव खरिका, जिंनगा,झुमरा,तिलैया गाजे बाजे एवम् ढोल ताशा के साथ घुमाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमकर नाचे साथ ही जय माता दी के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। क्षेत्र भ्रमण के बाद माता के प्रतिमा को झूमरा तालाब में विसर्जित किया गया इस समय सभी श्रद्धालुओं की आंखें नम थी। वही हरली दुर्गामंडप से शोभा यात्रा निकाली गई काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। माता की प्रतिमा को ढोल-ताशों के साथ पूरा गांव घुमाया गया। इस बीच खुब जयकारे लगे। श्रद्धालु खूब झूमे।इसके बाद शिवानी नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन के समय सभी की आंखें नम थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
