• Mon. Mar 16th, 2026

हरहुडू वार्ड नंबर 35 में गांवो से भी बदतर स्थिति नगर निगम टैक्स लेना अन्याय – डॉ आरसी मेहता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 27, 2024

 

 

हजारीबाग- कांग्रेस नेता सह उप विजेता डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका क्षेत्र के कोरा एवं हुरहुडु नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क किए। वार्ड नंबर 35 के नुक्कड़ सभा में डॉ मेहता ने कहा कि वार्ड नंबर 23 सहित नगर निगम की स्थिति जिले के गांव से कम सुविधा है यहां सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है और नगर निगम का टैक्स लोग दे रहे हैं जो सरासर अन्यायपूर्ण है मैं नगर निगम और सरकार से मांग करता हूं कि यहां पहले नगर निगम का सुविधा दें उसके बाद नगर पालिका टैक्स ले। डॉ मेहता ने कहा कि हजारीबाग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मैं आजीवन तत्पर हूं 2019 के विधानसभा में उपविजेता बनने के बाद मैं मैदान नहीं छोड़ा 5 वर्षों से जनता के बीच रहा और अनेकों सफल आंदोलन किया हू आदि पुण: टिकट मिलता है तो दाम कम से चुनाव लड़ूंगा और हजारीबाग की जनता जीतेगी! जिस तरह सिद्धार्थ राज पाठ छोड़कर जनहित के लिए संन्यास लिए इस तरह मैं अपना अस्पताल छोड़कर आप लोगों के बीच आए हु टिकट मिलती है और आप सबों का आशीर्वाद मिलती है तो मैं निस्वार्थ भाव से आत्मा के शांति के लिये हजारीबाग जिले का सर्वांगीण विकास करूंगा

*बेटियों और महिलाओ ने कहा- मइयाँ सम्मान योजना से 1000 रुपय मिल रही है जिससे घर बार चलाने मे मदद मिल जाती है.कच्चे खपरेला मकान वालो सरकार अबूवा वास दे रही है किसानो का 2 लाख तक लोन माफ़ करके बहुत बड़ा काम किये हैँ।200 यूनिट बिजली ।गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगो के लिए सरकार ने 10 लाख रूपये तक मदद करने की योजना को लोगो ने सराहा.*

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट संजय दास ने कहा कि आज देश में अनुसूचित जनजाति की स्थिति खराब है उस पर भी केंद्र सरकार आरक्षण छिनने के तैयारी में है इसलिए पिछड़े और हरिजन इस बार इंडिया गठबंधन को वोट दे। सिंघानी मुखिया नारायण कुशवाहा ने कहा की बीजेपी के शासनकाल में सबसे ज्यादा किसने की बदहाली हुई है सरकार किसानों को विशेष सुविधा दें

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 28 के वार्ड परिषद सुबोध पासवान मौलाना मुख्तार राकेश गुप्ता बीके मेहता राजेंद्र मेहता अमित पासवान रामचंद्र भुइया संतोष साहू राजेश मांझी अयूब अंसारी इत्यादि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *