

हजारीबाग- सदर विधानसभा के उपविजेता कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता कटकमसाडी प्रखंड के छडवा कंचनपुर पकरार बरगडा पंचायत के दर्जनों गांवों में किए जनसंपर्क। पकरार के सभा में डॉ मेहता ने कहां कि किसान का बेटा हूं निर्धन अन्नदाताओं को सशक्त बनाना मेरा कर्तव्य है किसान के घर पैदा हुआ खेत खलिहान में खेला हूं किसानों के फटेहाली को सतह से जानता हूं कृषि सामग्री का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार से निर्धारित कराउंगा।भारत कृषि प्रधान देश है जबकि किसान का पर्यायवाची शब्द गरीब है केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश के सैकड़ो सरकारी उपक्रम जैसे रेल बैंक एलआईसी सीसीएल बीसीसीएल बीएसएनल यूनिवर्सिटी हवाई जहाज इत्यादि व्यापारियों को देना न्याय संगत नहीं है। जबकि झारखंड सरकार आनेको नौकरियां दे रही है सरकार ने बहनों को मैया योजना के तहत 18 वर्ष से 51 वर्ष तक के वाहनों को ₹1000 प्रत्येक महीना दे रही है बालीका समृद्धि योजना के तहत शादी के लिए 2 लाख तक रुपए दे रही है 2 लाख तक का कृषि कर्ज माफ किया गया है 200 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है सरकार आपके द्वार के तहत जनता के समस्याओं को ऑन द स्पॉट निराकरण किया जा रहा है इंदिरा आवास केंद्र द्वारा बंद करने पर हेमंत सरकार ने अबुवा आवास योजना शुरू किया है। हजारीबाग का बेटा हूं आजीवन संघर्ष करता रहूंगा। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से पकरार मुखिया प्रतिनिधि महेश कुशवाहा बरगडा पंचायत के मुखिया रवि कुमार दास एडवोकेट संजय रविदास प्रो भुनेश्वर महतो प्रो विके मेहता सुरेन्द्र कुशवाहा प्रामेश्वर मेहता मौलाना मुख्तार आशीष राम अमित पांडे रोजी तिर्की देवेंद्र सिंह सुरेंद्र कुशवाहा संजय पांडे अभय पासवान शनिचर भोगता राकेश गुप्ता रामचंद्र राम मुखिया रेणु देवी विधि राजकुमार मेहता इत्यादि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में भाग लिए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
