• Sun. Feb 15th, 2026

14 साल के बच्‍चे ने आइपीएल में लगाया था सट्टा, 40 हजार रुपये हार गया तो दोस्‍तों ने पत्‍थर से कूचल कर मार डाला

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

धनबाद-महुदा के रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय बेटे हर्षित कुमार यादव का शव महुदा थाना की पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। इस हत्‍याकांड की गुत्‍थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में संदेह के आधार पर जिन लड़कों को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाना लाया था, उन्हीं लोगों ने कबूल लिया कि अपने दोस्‍त को उन्‍होंने पत्‍थर से कूचकर मार डाला था। मृतक हर्षित कुमार डीएवी स्कूल महुदा में आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

*आइपीएल में सट्टा लगाया, लेकिन हारने के बाद नहीं दे रहा था रुपये*

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हर्षित ने आइपीएल में सट्टा लगाया था। इसमें बड़ी रकम वह हार गया, लेकिन यह रुपये दे नहीं रहा था। इसी पर उसके दोस्तों ने उसकी जान ले ली और शव को दफना दिया था। शुक्रवार रात महुदा थाना की पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के समीप एक गड्ढे से बरामद किया। उसके दोस्‍त उससे सट्टे में हारे हुए 40 हजार रुपये मांग रहे थे।मामले के दोनों आरोपित खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नितेश चौहान एवं बलवंत चौहान के रूप में उनकी पहचान की गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *