• Sun. Feb 15th, 2026

RED INDIAN की 28 वीं वर्षगांठ पर पूरी रात मस्‍ती में डूबे रहे बॉलीवुड के सितारे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 2, 2022

 

Mumbai: बीती रात रेड इंड‍ियन की 28वीं वर्षगांठ मनायी गई. इस मौके पर एक्टर विनय आनंद और बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे. 28वीं वर्षगांठ पर पूरी रात पार्टी चली. इसी दिन राकेश जोशी का जन्मदिन था. फिर क्या इस मौके पर तो धमाल होना ही था. राकेश जोशी के विनय आनंद अच्छे दोस्त हैं और दोस्त के जन्मदिन पर विनय आनंद ने ठुमके लगा कर पार्टी में चार चांद लगा दिया. साथ ही आए सभी सितारों ने भी खूब मस्ती की. केक काटे गए, पटाखे फोड़े गए और सभी ने जमकर डांस किया.
राकेश जोशी में है मजेदार इवेंट्स के आयोजन की क्षमता
आपको बतादें कि पिछले 30 वर्षों से लगातार राकेश जोशी मुम्बई में डिस्को पब पार्टी आयोजित करते रहे हैं. राकेश जोशी द्वारा आयोजित इंवेंट्स में मुम्बई की बड़ी-बड़ी हस्ती पहुंचती है. लोगों के लिए मजेदार इवेंट्स का आयोजन करने की क्षमता राकेश जोशी में पूर्व से ही रही है. यही वजह है कि रेड इंडियन के इंवेंट्स को लोग किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहते हैं. हर इवेंट्स में रेड इंडियन कंपनी द्वारा लोगों के लिए विशेष तरह की छूट भी प्रदान की जाती है. क्लब ड्रेग में आनेवाले कपल्स, गर्ल्स को प्रवेश भी निशुल्क रहा है. यह कार्यक्रम क्लब ड्रग में आयोजित हुई जिसमें इंदौर से सोनिया और रजत की टीम ने जमकर धमाल मचाया. मुम्बई के डिस्को पव के क्षेत्र में इस शानदार आयोजन के लिए आज की पीढ़ी को हमेशा इंतज़ार रहता है. थ्री पेज में चर्चित रहनेवाले इस इवेंट में धमाल मचाने के लिए कई सेलेब्रिटीज भी शामिल होते हैं. साथ ही इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर द्वारा कपल, युवा, युवती को विशेष छूट भी दी जाती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *