
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा महा सतमी की प्रात काल में पूजा पंडाल से भव्य डोली यात्रा निकाली गई। डोली यात्रा में आगे-आगे कोलकाता से आई महिला ढाक की प्रस्तुति थी। तो वही डोली यात्रा के पीछे-पीछे महिलाएं लाल पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता पजामा में शामिल थे।

सभी डोली यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा कर रहे थे। साथ ही सभी लोग जय माता दी की जयकारों की गूंज लगा रहे थे।

डोली यात्रा पूजा पंडाल से बड़ा बाजार चौक, बंशी लाल चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंची जहां पर पूजा अर्चना की गई। पुन: डोली यात्रा वापस पूजा पंडाल पहुंची जहां पर महासमिति की पूजा अर्चना विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।
महिला ढाक की प्रस्तुति देखने के लिए लोगों ने अपने घरों से, छत से कैमरे में कैद किया उनकी बेहद आकर्षक प्रस्तुति। महिला ढाक में कुल 9 लोगों की एक टीम है जिनके साथ तीन पुरुष भी मौजूद है कुल 12 लोग हैं।
वही महा समिति के द्वारा महासतमी के अवसर पर पूजा पंडाल के समीप महा भोग का वितरण किया गया जिसमें शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
हजारीबाग यूथ विंग के तमाम सदस्यों ने आए हुए तमाम श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया जिसमें महासमिति के भी कई सदस्य उपस्थित रहे।
मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि वर्ष 2001 से मां दुर्गे की भव्य डोली यात्रा महा समिति के द्वारा निकाली जा रही है। डोली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा फूलों की वर्षा की गई साथ ही साथ बताया कि महा समिति के द्वारा सतमी अष्टमी एवं नवमी को महा भोग का वितरण किया जाएगा। सतमी का महा भोग मे हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने बताया कि इस वर्ष डोली यात्रा बेहद ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। सतमी,अष्टमी एवं नवमी को संध्या मे महाआरती की जाएगी। जिसमें महिला ढाक की विशेष प्रस्तुति रहेगी।
मौके पर महा समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, संयोजक दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, मोहन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता,रविंदर गुप्ता,प्रदीप जैन, गुड्डन सोनकर,पवन रावत खंडेलवाल, राजेश गुप्ता,प्रमोद खंडेलवाल, उदय शंकर गुप्ता, रितेश खण्डेलवाल,आशुतोष चौधरी, संजय यादव, पिंकू यादव, अशोक निषाद, चंद्रप्रकाश जैन, विशाल खंडेलवाल, संजय कुमार, विकास केसरी, जयनंदन सिन्हा, आलोक कुमार, अतिशय जैन, सिद्धांत मद्धेशिया, शंपा बाला, साहिल कुमार, आदित्य कुमार, अभय निषाद, मोहित कुमार, बादल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
