• Sun. Mar 8th, 2026

हजारीबाग मे मंडल से बुथ स्तर तक 21 यूथ को जोड़कर कांग्रेश पार्टी को सशक्त बनाया जाएगा – डॉ आरसी मेहता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 9, 2022

 

कटकमसांडी- कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा एवं बूथ स्तरीय संगठन विस्तार हेतु केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एक सभा का आयोजन कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को द्वारा किया गया जिसका अध्यक्षता नरसिंह प्रजापति ने किया। संचालन रंजीत यादव ने किया।

सभा के मुख्य अतिथि हजारीबाग विधानसभा के भारत जोड़ो प्रभारी डॉ आरसी मेहता ने कहा की हजारीबाग विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगर में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा बूथ स्तर तक होगा। भारत जोड़ो यात्रा से देश में कॉन्ग्रेस की सत्ता में आने की रास्ता है। 2024 में देश में कांग्रेस की सत्ता होगी। भारत जोड़ो जात्रा से कार्यकर्ताओं उत्साह एवं ऊर्जा मिल रहा है हर बूथ में 21 युथ को जिला में जोड़ा जाएगा।

कटकमसांडी सहित हजारीबाग जिला तानाशाह बाहरी कंपनियों का चारागाह बना हुआ है झारखंड सरकार को विशेष कटकमसांडी प्रखंड पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि कटकमसांडी एवं एवं कटकमदाग प्रखंड मैं रोजगार का घोर अभाव है जिस कारण हजारीबाग विधानसभा में पिछड़ा प्रखंड है मुख्यमंत्री से निवेदन है की प्रखंड में आकर मूल्यांकन करें। कहीं न कहीं इस प्रखंडो के साथ अन्याय हो रहा है। अब देश में जुमला बाजो की सरकार नहीं चलने वाली है झारखंड प्रदेश में 15 वर्षों तक कांग्रेसी गठबंधन की सरकार चलने वाली है।

आज संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद मासूख अंसारी को कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं अभिजीत कुमार सिंह को कटकमसांडी दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बना कर बनाकर माला देकर दोनों को सम्मानित किया गया।
सभा में मुख्य रूप विश्व अध्यक्ष सरजू यादव पूर्व प्रमुख बाबर अंसारी कुमारी बाखला शारदा नंदन दुबे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रयाग मेहता पूर्व जिला परिषद मुकेश कुमार मोहम्मद रब्बानी रंजीत यादव माशूक अंसारी रामानुज सिंह जगदेव राणा कुलदीप राम असगर अली मोहम्मद इंद्रदेव जाधव अजय प्रजापति मिनहाज अंसारी गोवर्धन गंजू नरसिंह गुप्त रिंकू खान सुनील कुमार ओझा युवा प्रखंड अध्यक्ष टिंकू मेहता अजय राणा अजीत यादव के के सिंह झमन सिंह भोक्ता शिवनंदन साहू राजू कुमार अभिजीत कुमार सिंह प्रदीप सिंह कामेश्वर सिंह रमेश महतो शंभू यादव संदीप कुमार यादव संदीप इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *