• Mon. Mar 16th, 2026

बंगाल एसटीएफ ने अल कायदा के दो और आतंकी किए गिरफ्तार, 24 परगना और मुंबई से धर दबोचा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2022

 

बंगाल की विशेष कार्य बल(एसटीएएफ) ने शनिवार को अल कायदा के दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले उत्तर 24 परगना जिले के शासन इलाके से गिरफ्तार अल कायदा के दो आतंकियों से पूछताछ के बाद एसटीएफ दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और दूसरे को मुंबई के निर्मल नगर से गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसटीएफ ने डायमंड हार्बर से समीर हुसैन और मुंबई से सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार सीमार हुसैन को डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया और हिरासत की अपील की, जबकि मुंबई से गिरफ्तार अल कायदा आतंकी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। एसटीएफ पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने आज समीर हुसैन शेख को डायमंड हार्बर पीएस क्षेत्र से और सद्दाम हुसैन खान को निर्मलनगर मुंबई से एटीएस मुंबई की मदद से प्रतिबंधित जिहादी आतंकवादी संगठनों और अत्यधिक कट्टरपंथी गुप्त गतिविधियों के साथ नियमित संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *