• Thu. Apr 2nd, 2026

11 साल बाद नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2024

 

 

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे की विशेष अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में फैसला सुनाया है.अदालत ने आरोपी वीरेंद्र सिंह तावड़े, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को बरी कर दिया है. वहीं आरोपी सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
नरेंद्र दाभोलकर के बेटे डॉ. हामिद दाभोलकर ने कहा कि ‘विचारकों के लिए ख़तरा अभी ख़त्म नहीं हुआ है. लोगों को खत्म करके विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता. जिन लोगों पर विचारधारा का संदेह था, उन पर कोर्ट ने मुहर लगा दी. मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार कर लिया गया.’ हामिद दाभोलकर ने कहा कि वह इसके लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

crescent ad

नरेंद्र दाभोलकर की बेटी मुक्ता दाभोलकर ने कहा कि ‘गौरी लंकेश की हत्या के बाद, सचिन अंदुरे, शरद कलसरकर को गिरफ्तार किया गया था. जांच एक स्तर पर रोक दी गई. गोली चलाने वाले को कोर्ट ने सजा सुना दी है. 11 साल से चल रही है अंधविश्वास की लड़ाई निर्मलून समिति और मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया है.’
उन्होंने आगे कहा कि ‘किसने इन 24 से 25 साल के आरोपियों का ब्रेनवॉश किया. जांच एजेंसियों को वारदात के मास्टरमाइंड का पता लगाना चाहिए. सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में यह भी कहा था कि यह एक व्यापक आतंकी साजिश का हिस्सा था.’


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *