
दून पब्लिक स्कूल तोपचांची में 21/10/2022 को इंटर हाऊस रंगोली प्रतियोगिता वा दीपावली महोत्सव का आयोजन होगा। उक्त जानकारी स्कूल की प्राचार्या महुआ सिंह ने दिया।वही प्रेस वार्ता के क्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर विकास कुमार पांडेय और डायरेक्टर राजू उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से बच्चे अभी के समय में सोशल मीडिया के आदी हो गए हैं।ये चिंता का विषय बनता जा रहा ।

कोविड के दौरान मोबाइल और इंटरनेट वरदान साबित हुआ था लेकिन अभी जब सारे स्कूल ऑफलाइन चल रहे हैं तो हमारा प्रयास होना चाहिए की बच्चे कम से कम इन चीजों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के ही माध्यम से बच्चों को इन सब चीजों से थोड़ा दूर रखा जा सकता है।

वही डॉयरेक्टर एकेडमी लोकेश डे, प्राचार्य महुआ सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षकों को जवाबदेही सौंपी। मौके पर अंकुर प्रियदर्शी, धीरज गिरी, अरुण यादव, निकिता सोमानी, प्रीती कौर, अमीर खान,दिनेश सिंह,ज्योती पांडेय, दीक्षा श्रीवास्तव, पारुल वर्णवाल आदि लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
