
डुमरी:दीपावली के अवसर पर सोमवार को प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने अपने-अपने घरों,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश,कुबेर का पूजन कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया।मुख्य मंडी इसरीबाजार, जामतारा,डुमरी,रांगामाटी सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त समाचार के अनुसार लोगों ने लक्ष्मी पूजन हर्षोल्लास के साथ किया।

वही हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा इसरी बाजार के राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर,दुर्गा मंदिर,जामतारा के दुर्गा मंदिर शिव मंदिर काली मंदिर शनि मंदिर सूर्य मंदिर पार्वती मंदिर में दीपदान किया गया।
।इसरीबाजार,डुमरी,जामतारा,कुलगो,रांगामाटी सहित प्रखंड के सभी ग्रामों में स्थित घरों को आकर्षक विद्युत लाइटों,दीप मालाओं से सजाया गया था।घरो में रंगोली बनाए।कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर दीपावली का स्वागत किया।डुमरी,जामतारा,इसरी बाजार में गांव के सैकड़ों महिला व पुरूष प्रसाद पाने के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भ्रमण कर प्रसाद ग्रहण किया।

इधर पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी के समर्पित शिक्षकों ने अपने कर्मस्थली विद्यालय प्रांगण में बड़े ही उत्साह से मनाया.इसी दीपावली में भगवान महावीर का महापरिनिर्वाण हुआ था.शिक्षा के अलख जलाने वाले शिक्षकों ने घोर तम् को दूर कर अपने विद्यालय को दीपक और मोमबत्ती से सजाया।
प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन और विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने सर्वप्रथम विद्यालय के कार्यालय में बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की.सुनील जैन ने कहा विद्यालय हमारी कर्मस्थली भी है और जीवन यापन का स्रोत भी फिर भला हम इसे अंधकार में कैसे रख सकते हैं,विज्ञान शिक्षक और संवेदनशील लेखक देवेश कुमार ने कहा शिक्षा की ज्योति को 1942 में प्रज्ज्वलित करने की जो साहसिक कदम विद्वतजनों ने उठाया था,उसे पूरा करना ही हमारे जीवन का उद्देश्य है।
लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रेम की मिठास वाले पर्व त्योहारों में सम्मिलित होकर देश की एकता को नई उंचाई देना और लोगों को जागरूक करना हमारी कोशिश है.शिक्षक दयानंद कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मी एतवारी महतो एवं रविंद्र कुमार ने विद्यालय को दीपावली के प्रकाश से आच्छादित कर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
