• Mon. Mar 16th, 2026

26 को सहायक अध्यापक करेंगे डीएससी कार्यालय का घेराव – दिनेश यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

 

चौपारण : जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्र के खिलाफ चौपारण सहायक अध्यापकों के में फूटा गुस्सा। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग का घेराव 26 दिसंबर को किया जाएगा। उक्त जानकारी सहायक अध्यापक चौपारण के मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार यादव एवं सक्रिय शिक्षक अशोक कुमार यादव ने दिया l जिले के 16 प्रखंडों से लगभग 4 000 हजार सहायक अध्यापक डीएससी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों से अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमति के लिए पत्र दिया गया है।
*क्या है मामला?*
झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ के पूर्व निर्धारित एकदिवसीय विधानसभा घेराव का कार्यक्रम 19.12.2022 को निर्धारित किया गया था। झारखंड राज्य के सभी जिले एवं सभी प्रखंडों से सहायक अध्यापक एक दिन का (CL) आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर विभिन्न मांगो को लेकर जैसे अनुकंपा पर नौकरी का लाभ, इपीएफ का लाभ, आकलन परीक्षा पास शिक्षकों का 10% मानदेय में वृद्धि एवं अनमैन मांगो को लेकर दिनांक 19 12 2022 को विधानसभा रांची के समझ उपस्थित हुए थे। जिसमें एक मात्र हजारीबाग जिला के द्वारा पत्र निकाला गया जो दुर्भागपूर्ण है। हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक पत्र निर्गत करते हुए। 19.12.2022 को ऑनलाइन छुट्टी नहीं लेने वाले शिक्षकों का एक दिन का मानदेय काटते हुए अगले आदेश तक मानदेय कर दिया गया है। जबकि इसके पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा ऑनलाइन छुट्टी लेने से संबंधित कोई भी पत्र निर्गत नहीं किया गया है। एकाएक ऑनलाइन छुट्टी का बहाना बनाकर मानदेय काटना या स्थगित कर देना न्याय संगत नहीं है। इसी के खिलाफ में झारखंड सहायक अध्यापक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय दुबे , जिला अध्यक्ष श्री चंदन मेहता एवं जिला सचिव शंकर प्रसाद के द्वारा पत्र निरस्त करने का जिला शिक्षा अधीक्षक से आग्राह किया था। परंतु जिला शिक्षा अधीक्षक के तानाशाह रवैया के कारण लगभग सभी प्रखंड से मानदेय कटौती का सूची जिला मंगवाया गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक के तानाशाह रवैया के खिलाफ चौपारण प्रखंड के सहायक अध्यापक 26 दिसंबर को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *