
*धनबाद :* झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी महिला मोर्चा धनबाद की जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने पार्टी के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएलकेएम पार्टी प्रमुख जयराम महतो के विचारधाराओं से झारखंड के तमाम जनमानस उनसे प्रभावित हैं। हर जगह हमें लोगों का, महिलाओं का सहयोग व प्रोत्साहन मिल रहा है। इन 24 वर्षों में सभी राजनीतिक दलों से जनता त्रस्त हैं।समृद्ध राज्य होने के बावजूद भी झारखंड के लोग भुखमरी के कगार पर है। भ्रष्टाचार शोषण चरम सीमा पर व्याप्त है। इस बार जनमानस ने बदलाव का संकल्प ले लिया है निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जेएलकेएम की सरकार बनेगी। वही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया की घर-घर जाकर लोगों से मिले उनकी समस्याओं को सुने, पार्टी हर स्तर तक सबकी समस्याओं को समाधान करने के लिए संकल्पित है। इस बार झारखंड में बदलाव निश्चित है। घर-घर लोग थाली में दिया और जल लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों का अभिवादन कर रहे हैं। सिर्फ इसलिए की वर्षों बाद धरातल से जुड़ी मांगो को लेकर अधिकार को लेकर हम आगे बढ़े हैं और निश्चित रूप से लोगों के अधिकारों को दिला कर ही हम दम लें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
