• Mon. Feb 16th, 2026

एक अकेला फल कई बीमारियों का काल, सिर्फ 2 महीने मिलता है, डायबिटीज से लेकर पेट रोग में रामबाण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 17, 2024

 

रांची :-गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में कई प्रकार के फल बाजार में देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक फल शहतूत का है, जो गर्मी की शुरुआत में मिलता है. यह फल सिर्फ 1 से 2 महीने ही उपलब्ध रहता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. जिस कारण लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं. स्वाद के अलावा इसके कई औषधीय गुण भी हैं.शहतूत का फल औषधीय गुण से भरपूर माना जाता है.

 

आयुर्वेद में शहतूत का एक विशेष स्थान है. इस संबंध में हजारीबाग के आयुष विभाग के डॉ. मकरंद कुमार मिश्रा ने बताया कि शहतूत के फल में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं.डॉक्टर ने आगे बताया कि शहतूत में सायनाइडिंग, ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जो रक्त में मौजूद अशुद्धियां को फिल्टर करने का काम करता है. इसके अलावा रक्त संचार को ठीक रखता है.

 

शहतूत मानसिक विकास में काफी मदद करता है. शहतूत में साइटोप्रोटेक्टिव पाया जाता है.नर्वस सिस्टम से संबंधित रोगों को ठीक करने के लिए यह फल काफी उपयोगी होता है. इसके अलावा शहतूत में ऐसे गुण भी हैं जो मानव शरीर में इंसुलिन बनाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिस कारण से डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को काफी मदद मिलती है.इन सब के अलावा शहतूत वजन कम करने में, पाचन तंत्र को ठीक करने में, आंख की रोशनी बढ़ाने में, चेहरे की लाली बढ़ाने, तनाव दूर करने में, बालों को मजबूत करने आदि में भी काफी कारगर माना जाता है. कुल मिलाकर यह दो महीने मिलने वाला ये फल शरीर के लिए काफी उपयोगी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *