• Sun. Mar 8th, 2026

पांचवें दिन भी सांसद धीरज साहू के झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के ठिकाने पर अबतक 500 करोड़ से अधिक कैश मिले!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 10, 2023

 

*रांची :* कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर पांचवे दिन भी आईटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के दोनों मैनेजर राजेश साहू और बंटी साहू से पूछताछ की जा रही है. जब्त नोटों की गिनती एसबीआई के बोलांगीर स्थित मुख्य ब्रांच में जारी है.

नोटों की गिनती आज पूरी की जा सके इसके लिए अधिक काउंटिंग मशीनें और मैनपावर लगाए गए हैं. अबतक लगभग 500 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं. पहले दो-तीन दिनों की छापेमारी में 300 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. चौथे दिन ओडिशा में सांसद धीरज साहू के मैनेजर के घर से 200 करोड़ से अधिक की बरामदगी की बात सामने आयी है. कुल मिलाकर आयकर विभाग के चार दिनों की छापेमारी में 500 से भी अधिक कैश मिले हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *