• Sun. Mar 8th, 2026

सर्विस रोड का जल्द हो निर्माण अन्यथा धरने पर बैठने के लिए हैं तैयार: अभिमन्यु कुमार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 25, 2022

*सर्विस रोड का जल्द हो निर्माण अन्यथा धरने पर बैठने के लिए हैं तैयार: अभिमन्यु कुमार।*

निरसा।कुमारधुबी रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य में विलंब और सर्विस रोड नहीं बनाये जाने को लेकर आज कार्य स्थल पर पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने हरदेव कंस्ट्रक्शन के जूनियर इंजीनियर से मिलकर जल्द से जल्द सर्विस रोड बनाने की मांग की है।कहा कि अगर जल्द से जल्द सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया तो जो निर्माण कार्य किया जा रहा है उसे बंद कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। वही मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में बहुत सारी खामियां नजर आ रही है इस खामियों के कारण लोगों को आवागमन के दौरान दुर्घटना और जाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर हम सम्बंधित सभी विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग को इस मामले में संज्ञान लेते हुए सर्विस रोड निर्माण कराना चाहिए। सर्विस रोड नहीं रहने से जगह जगह गड्ढे होने जलजमाव हो गया है।जिस कारण स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो इस गड्ढेनुमा सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *