• Thu. Sep 25th, 2025

भारतीय जनता पार्टी के एगारकुंड एवम चिरकुंडा -मैथन मंडल द्वारा एगारकुंड प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन एवं धरना दिया गया

ByAdmin Office

Mar 4, 2024

 

भारतीय जनता पार्टी एगारकुंड एवम चिरकुंडा मैथन मंडल के द्वारा एगारकुंड प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन एवं धरना दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरसा के लोकप्रिय विधायक श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता जी मौजूद रही।

 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमति अर्पणा सेनगुप्ता जी ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, अपने किए हुए वायदे को पूरा नहीं कर रही हैं, और गरीबों को लूट रही हैं,

 

उन्होंने कहा जल जंगल जमीन जिसके नाम पर सत्ता में आई उसे ही लूटने में लगे हैं, इसी का परिणाम है कि आज प्रखंड थाना सभी जगह लूट मची है,भारतीय जनता पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार का विरोध करती है,प्रखंड पदाधिकारी प्रखंड अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि आप यदि गरीबों का योजनाओं एवं आवास मैं घपला करेंगे, तो ,मुख्यमंत्री जेल जा सकता है, तो पदाधिकारी भी जेल जा सकता है, इसलिए प्रखंड में जनता का काम कीजिए।

 

मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी ने कहा आज ब्लॉक में हर जगह भ्रष्टाचार है जरूरतमंद का काम नहीं हो रहा है ,लोग ब्लॉक के चक्कर काट रहे हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आज सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं , जल्दी यह सरकार गिरने वाली है, और भाजपा के सरकार बनेगी ,जिससे लोगों को राहत मिलेगी और झारखंड प्रदेश का विकास होगा।

 

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत बनर्जी उप प्रमुख विनोद दास चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बापी सेन गुप्ता महामंत्री जगन्नाथ सिंह मंडल के संयोजक संजय ठाकुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी पप्पू चंद्र जिला मंत्री संजय मोहतो महिला मोर्चा मंत्री दुर्गा देवी युवा मोर्चा जिला सदस्य रानी सिंह मंडल के उपाध्यक्ष रिंकी देवी भोला सिंह मंडल मंत्री गीता गिरी पंचायत समिति कुसुम दत्त तुलसी विश्वकर्मा सुनीता देवी मून विलियम मिथिलेश कुमार मुन्ना चौहान सोमन सिंह निशांत मिंज दीपक सिंह विपिन सिंह सुमन देवी टिंकू बाउरी, राकेश चंद्रवंशी ,गौतम पासवान, जिला अल्पसंख्यक मंत्री अफजल खान ,मंडल मंत्री मनजीत बाऊड़ी, धीरज पांडे ओम प्रकाश सिंह ,रविंद्र साहनी ,रणधीर शर्मा, सुरेंद्र यादव, राहुल मोदक, काशी साव मदन शर्मा अपर्णा मलिक, शारदानंद साव, बिल्टू दत्त साहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *