• Mon. Feb 16th, 2026

जलसहिया संघ का नियमित मानदेय को लेकर सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना कार्यक्रम 9 को*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2022

 

हज़ारीबाग़ डी०वी०सी० शिवमंदिर प्रांगण में हज़ारीबाग़ जल सहिया संघ ने सामुहिक बैठक किया , जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सपना शर्मा , संचालन जयंती कुमारी जबकि नेतृत्व आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा आंदोलनकारी गौतम कुमार ने किया।अध्यक्ष सपना शर्मा का कहना है कि जब से हेमंत सरकार आयी तब से हमलोग का किसी प्रकार का मानदेय नही मिला,और न ही अब तक प्रोत्साहन राशि।सरकार हमलोग का जो 1000 मानदेय दे रहा था वो भी स्थगित कर दया।

सरकार हमलोग का नियमित मानदेय सुनिश्चित करे।वही नेतृत्वकर्ता गौतम कुमार ने कहा कि इन जल सहिया का मांग जायज है।सरकार इनलोग से सिर्फ काम लेती ,बदले में किसी प्रकार का राशि 36 महीना से नही मिल रहा।सरकार इनलोग का मानदेय सुनिश्चित करे।नही तो राँची में पुरे प्रदेश के जल सहिया मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।

फिलहाल जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय में ही 9 सितंबर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है।जिसमे हम पुरजोर आंदोलन में धार देने का काम करेंगे।वही संघ के समर्थन में जिला सहिया संघ के संरक्षक इंद्रदेव मेहता ने कहा कि किसी किसी पंचायत मे मुखिया के द्वारा जल सहिया को जबरन हटाने का काम कर रहे,जो कि घोर अन्याय है।मैं उपायुक्त से मांग करूंगा कि ऐसी स्थिति जिला में पैदा न होने दे।बैठक में बिनोद कुमार पांडेय,अशोक कुमार पांडेय,नमिता कुमारी,कंचन कुमारी,ललिता देवी,किरण कुमारी,उषा देवी,सीता देवी,बबिता देवी,सुनीता देवी पूनम कुमारी,मुन्नी कुमारी सकुन्ती देवी,कविता देवी,सबिता देवी,रिंकी देवी,मीना राणा, सकुन्ती देवी,मालती देवी,नीलम , बिमला देवी इत्यादि दर्जनों महिला मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *