• Fri. Mar 13th, 2026

चिरकुंडा – दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बिटिया ने लगाई फांसी, चार माह पूर्व ही हुई थी शादी।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

 

चिरकुंडा।दहेज दानव की भेंट चढ़ गई जुली अपने ही घर मे लगा ली फांसी पूरा परिवार सदमे में चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 10 लायक पाड़ा की रहने वाली जुली का विवाह चार माह पूर्व बड़े ही धूम धाम से धनबाद के कोलाकुसमा में हुई थी जुली के घर वालो ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया फिर भी दहेज दानव को मन नही भर और अक्सर जुली को दहेज के लिए पति,सास एवं ननद द्वारा प्रताड़ना किया जाने लगा और जुली को धनबाद से चिरकुंडा छोड़ दिया गया जुली के पति बिमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे तभी जुली अपने पति को देखने धनबाद पहुँची परंतु अस्पताल में भी जुली के ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर दी जिससे तंग आकर अपने घर चिरकुंडा लायक पाड़ा आते ही खुद को फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। चिरकुंडा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की प्रक्रिया में जुट चुकी हैं वही इस घटना से पूरा लायकपाड़ा के लोग सदमे में हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *