
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शरमा पंचायत के गौसगंज गांव में एक विवाहित महिला के साथ महिला के पति ने दहेज को लेकर मारपीट कर घर से भगा दिया। जख्मी महिला बुधवार की सुबह किसी तरह पचना रोड स्थित क्युल बस्ती अपने मायके पहुंचकर मायके वालों की घटना की जानकारी दी। जहां मायके वालों ने आनंन-फानन में जख्मी महिला को इलाज को लेकर सदर हॉस्पिटल लखीसराय में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी थी। मायके वालों ने बताया कि जख्मी निशु कुमारी 2 माह पूर्व अपने ससुराल गौसगंज निवासी सुमन कुमार के घर गई थी,तभी से महिला के पति सुमन कुमार के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट किया जाता था। जिस कारण महिला के पेट में पल रहे दो माह के बच्चे भी खराब हो गया एवं बुधवार को उसका पति सुमन कुमार ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार से जानकारी लेने पर बताया गया कि पीड़ित महिला की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
