• Sun. Mar 1st, 2026

गिरिडीह- अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाला मुख्य सरगना डब्बू अग्रवाल हुआ गिरफ्तार,एसपी के निर्देश पर कई जगहों पर की गई छापेमारी,कई सामान बरामद किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2023

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने शहरी क्षेत्र में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान शनिवार की शाम को चलाया गया,जिसमें शहर में लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाला मास्टरमाइंड डब्बू अग्रवाल को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इसकी निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने और भी कई सामान बरामद किया है। बता दें कि शहरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लॉटरी टिकट बेचने का काम चल रहा है।इस पूरे लॉटरी टिकट को बेचने वाला मास्टरमाइंड शहर के बड़ा चौक का रहने वाला डब्बू अग्रवाल ही है।डब्बू अग्रवाल के शह पर ही पूरे इलाके में हर दिन बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट बेचने का काम चलता रहता है। पुलिस की यह पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गयी।

बताया जाता है कि मास्टरमाइंड डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने मुफस्सिल थाना इलाके के झगरी में छापेमारी कर लॉटरी टिकट का कारोबार करने के लिए बनाए गए ऑफिस में छापेमारी कर भारी मात्रा में लॉटरी टिकट के अलावा कंप्यूटर सेट, टिकट बेचने और खरीदने वाले लोगों के नाम लिखे कागजात, इन्वर्टर सेट, कॉपी, पेन के अलावा अन्य कई सामान को बरामद किया है। हालांकि इस दौरान मौके पर से सभी लोग भाग निकले।पुलिस की यह पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गयी।छापेमारी अभियान में बीडीओ दीलीप कुमार महतो, डीएसपी मुख्यालय संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान,नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

जानकारी के अनुसार,शहरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लॉटरी टिकट बेचने का काम चल रहा है. इस पूरे लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड शहर के बड़ा चौक का रहने वाला डब्बू अग्रवाल है। डब्बू अग्रवाल के शह पर ही पूरे इलाके में हर दिन बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट बेचने का काम चलता है।शहरी क्षेत्र में कोलकाता और नागालैंड से मंगाई गयी लॉटरी टिकट बेचने का काम किया जाता है। हर दिन शहर में लाखों रुपये का लॉटरी टिकट बेचा जाता है।इसके लिए कई काउंटर भी बनाये गये हैं, जहां बकायदा कंप्यूटर सेट लगाकर पूरा लेखा-जोखा रखा जाता है. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही 50 से अधिक लड़के काम करते हैं, जो सुबह और शाम काउंटर के अलावा चौक-चौराहे पर खड़े होकर लॉटरी टिकट बेचने का काम करते हैं।

इस सम्बंध में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार होने की सूचना प्राप्त हुई थी।उसके बाद उन्होंने डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिये ।बताया कि इस अवैध कारोबार करने वाले मुख्य सरगना डब्बू अग्रवाल को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।इसकी निशानदेही पर जगह-जगह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावे पचंबा और मुफस्सिल थाना इलाके में छापामारी की गयी है।डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर झगरी में एक ऑफिस को भी सील किया गया है,जहां से कंप्यूटर सेट, लॉटरी टिकट,कागजात समेत अन्य सामान को बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *